लखीमपुर खीरी में चन्दनचौकी-गौरीफण्टा मार्ग के सुदृढीकरण के लिए 11.92 करोड़ रुपए स्वीकृत
अन्य खबरे Feb 24, 2024 at 11:30 PM , 223मार्ग के सुदृढीकरण हो जाने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
थारू जनजाति बाहुल्य क्षेत्र का होगा चहुमुखी विकास
=श्री जितिन प्रसाद, लोक निर्माण मंत्री
उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी ने जनपद लखीमपुर खीरी में चन्दनचौकी-गौरीफण्टा मार्ग के सुदृढीकरण के लिए 11.92 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया इस मार्ग के सुदृढीकरण हो जाने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा आस-पास के थारू जनजाति बाहुल्य क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा।
जनपद लखीमपुर खीरी में चन्दनचौकी-गौरीफण्टा मार्ग (अ०जि०मा०) के अवशेष भाग चैनेज -6.300 से 8.640 व 20.340 से 23.570 में सुदृढीकरण का कार्य, लम्बाई- 5.570 कि0मी0, लागत 11.92 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह मार्ग भारत-नेपाल की अर्न्तराष्ट्रीय सीमा पर स्थित चन्दनचौकी की आबादी को जोड़ता है। चन्दनचौकी के आस-पास थारू जनजाति की अधिसंख्य आबादी निवास करती है।
मार्ग पर चन्दनचौकी स्थानीय बाजार है जहाँ पर भारत एवं नेपाल दोनों राष्ट्रों की जनता खरीदारी करने जाती है। चन्दनचौकी में पुलिस थाना, एस०एस०बी० चौकी, थारू जनजाति के विकास हेतु कार्यालय एवं पर्यटन हेतु थारू शिल्पग्राम भी विकसित किया गया है। यह मार्ग दुधवा टाईगर रिजर्व में होने के कारण पर्यटन की दृष्टि से भी अतिमहत्वपूर्ण है।



























Comments