छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण के साथ अन्य मंदिरों का होगा सौंदरीकरण,,
अन्य खबरे Feb 24, 2024 at 11:15 PM , 383विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों के बारे में दी जानकारी
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी कॉरिडोर निर्माण के संबंध में फार्म हाउस पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक ने बताया कि कॉरिडोर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।
शुक्रवार को हुई कांफ्रेंस में विधायक अमन गिरि ने बताया कि कॉरिडोर का प्रस्ताव शासन द्वारा स्वीकृत हो चुका है शीघ्र ही बजट का आवंटन होगा। नगर का स्टेडियम अधूरा निर्माण शीघ्र पूर्ण कराकर लोकार्पण किया जाएगा। और अपने विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी l उन्होंने और उन्होंने यह भी बताया कि अलीगंज रोड से लखीमपुर रोड का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है इसका शीघ्र ही लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद लोकार्पण करेंगे l
साथ ही नगर व क्षेत्र के मंदिरों का सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा जिसका प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया शासन के समक्ष नगर के प्राचीन मंदिरों में बाबा भूतनाथ, मां मंगला देवी ,क्षेत्र के बाबा तेरे नाथ बिजुआ के चांदडे बाबा मंदिर हनुमान मंदिर अहमदनगर का क्लेश हरण मंदिर
सिकंदराबाद स्थित गजमोथन नाथ मंदिर तेरे नाथ मंदिर सहित कई मंदिरों का प्रस्ताव भेजा हैl
जिस पर शीघ्र ही कार्य शुरू होगा l बैठक में कई लोगों ने धर्म शालाओं का जीवन उद्धार कर कर लाजवाब होटल जैसे नए स्वरूप में विकसित करने का भी सुझाव दिया l जिस पर विधायक ने कहा इस मामले पर भी विचार किया जाएगा
इस मौके पर भाजपा नेता धर्मेंद्र मोंटी गिरी पूर्व प्रधानाचार्य के के शुक्ला, सुरेंद्र शर्मा, , जवाहर वर्मा, जगदीश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
======



























Comments