संत शिरोमणि रविदास जी की 647 वीं जयंती के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
अन्य खबरे Feb 24, 2024 at 11:05 PM , 275मोहम्मदी संवाददाता।
कस्बा में संत शिरोमणि रविदास जी की 647 वीं जयंती के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया अनुयायियों ने नगर में शोभा यात्रा निकालकर उनके द्वारा बताए गए समाज में उच्च नीच के भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया।
कस्बा के मोहल्ला शंकरपुर छावनी में बने संत रविदास मंदिर पर जयंती के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया अनुआइयों ने पूजा अर्चना कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सुरक्षा के बीच कन्हैया लाल शास्त्री, शील प्रिया गौतम, वीर प्रताप सिंह, किशोरी लाल ,राजकिशोर निराला की उपस्थिति में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सजाई गई झांकिया के साथ नगर में भ्रमण कर लोगों को उच्च नीच का भेद मिटाते हुए भाईचारे के साथ रहने का संकल्प का उद्घोष करते हुए बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सम्मिलित हुए। यात्रा के समापन पर रविदास मंदिर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में गांव से आए लोग मौजूद रहे।



























Comments