सीएम आवास पर बुद्धि शुद्धि से मनाही, 149 सीआरपीसी में नोटिस

अन्य खबरे , 238

लखनऊ।

लखनऊ पुलिस ने आरओ-एआरओ परीक्षा व सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त कर दोबारा सही परीक्षा कराने की यूपी सरकार को बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना हेतु आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर को धारा 149 सीआरपीसी में नोटिस देते हुए मुख्यमंत्री आवास जाने से मना कर दिया

इन दोनों ने मुख्यमंत्री आवास जाकर 108 बार 'ॐ बुद्धिप्रदाय नमः' का पाठ करने की बात कही थी किंतु उनके घर से निकलने के पूर्व ही गोमतीनगर पुलिस ने उन्हें नजर बंद कर लिया और फिर लिखित नोटिस देकर उन्हें मुख्यमंत्री आवास जाने से मना किया.

अमिताभ और नूतन ठाकुर ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि एक तो इन परीक्षाओं में घोर भ्रष्टाचार हुआ है और अब परीक्षाओं को निरस्त कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की जगह लोकतांत्रिक विरोध को कुचला जा रहा है.

Related Articles

Comments

Back to Top