पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक की तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश यात्रा

अन्य खबरे , 219

लखनऊ।

पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक शनिवार 24 फरवरी की शाम से तीन दिनों के लिए उत्तर प्रदेश आ रहे हैं.  इस यात्रा में ‘पद्म भूषण’ सम्मान के लिए मनोनित होने पर 25 फरवरी को राज्यपाल महोदया श्री नाईक को राजभवन में सम्मानित करेंगी, ऐसी जानकारी पूर्व राज्यपाल के कार्यालय से दी गयी.

 

25 फरवरी को लखनऊ में रामलीला मैदान पर 101 गरीब, अनाथ लड़किओं के ‘बेटी बचाओ’ कार्यक्रम के तहत सामुहिक विवाह संपन्न हो रहे हैं, जिसमें हिस्सा लेने के लिए पूर्व राज्यपाल श्री नाईक उत्तर प्रदेश आ रहे हैं.  इसके अलावा कैफी आजमी अकादमी में महरूम शरीब रुदौली पुरस्कार कार्यक्रम में भी श्री नाईक शामिल होंगे.
श्री नाईक इस यात्रा के दौरान अयोध्या जाकर श्रीरामलल्ला का दर्शन भी लेंगे, ऐसी जानकारी दी गयी है.

Related Articles

Comments

Back to Top