सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की बैठक मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर
अन्य खबरे Feb 19, 2024 at 08:57 PM , 193लखनऊ 19 फरवरी।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों एवं सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की बैठक मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर होगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि दोपहर 3:30 बजे प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेश के लोकसभा प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बैजयंत जय पांडा जी सहित मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री धर्मपाल सिंह , उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य एवं श्री ब्रजेश पाठक जी उपस्थित रहेंगे।



























Comments