योगी सरकार का यह बजट केवल आकार में बड़ा : अनिल दुबे

अन्य खबरे , 169

लखनऊ 5 फरवरी। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने उ0प्र0 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि योगी सरकार का यह बजट केवल आकार में बड़ा है लेकिन किसानों, नौजवानों एवं आम जनता के लिए बहुत ही छोटा है। उ0प्र0 के किसान, नौजवान और आम नागरिक इस बजट में अपनी खुशियां ढूंढ रहे हैं लेकिन इस बजट में खुशियों की जगह सिर्फ निराशा ही मिली है।
श्री दुबे ने कहा कि किसान, नौजवान और महिलाओं को क्या चाहिए? यह बात उ0प्र0 सरकार आज तक नहीं समझ पाई है। यही कारण है कि सरकार का बजट वर्ष दर वर्ष बडा होता चला गया किन्तु उ0प्र0 की जनता के हाथ खाली ही रहे हैं। दरअसल भाजपा सरकार की रीति नीति जनविरोधी है क्योंकि वह प्रदेश के पूंजीपतियों के लिए 90 प्रतिशत बजट का प्रावधान करती है और बजट का कुल 10 प्रतिशत आम जनमानस के लिए होता है। उन्होंने कहा कि इस बजट में न तो महंगाई पर काबू पाने का कोई उपाय है और न ही किसानों की आमदनी दुगुनी करने और न ही उनकी उपज का सही मूल्य मिलने के बारे में कोई व्यवस्था की गयी है। बजट में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गयी है।

Related Articles

Comments

Back to Top