मण्डलायुक्त श्री गौरव दयाल ने आईजी श्री प्रवीण कुमार के साथ मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया
अन्य खबरे Jan 17, 2024 at 06:50 PM , 183अयोध्या । मण्डलायुक्त श्री गौरव दयाल ने आईजी श्री प्रवीण कुमार के साथ अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत मीडिया बन्धुओं हेतु भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में स्थापित कराये जा रहे मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपनिदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह को निर्देश दिया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के कवरेज हेतु विभिन्न देशों एवं भारत के प्रमुख मीडिया बन्धुओं का आगमन होगा। जिसके दृष्टिगत सभी तैयारियां बेहतर ढंग से की जाय तथा मीडिया सेन्टर में पर्याप्त मात्रा में शौचालयों, पेयजल की व्यवस्था, खाने पीने की व्यवस्था समुचित रहे।मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था विश्व स्तरीय रहे इस हेतु नगर निगम अयोध्या द्वारा पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की शिफ्टवार तैनाती करते हुए साफ सफाई सुनिश्चित की जाय।इस अवसर पर आईजी श्री प्रवीण कुमार ने भी मीडिया बन्धुओं की पार्किंग स्थल आदि के विषय में विभिन्न निर्देश दिये। उन्होंने मीडिया सेन्टर पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की तैनाती के भी निर्देश दिए। इस दौरान उपनिदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह, पीआईबी भारत सरकार के अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।
इसके पश्चात मण्डलायुक्त ने आईजी श्री प्रवीण कुमार के साथ अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की वाहन पार्किंग हेतु चयनित स्थलों -उदया चौराहे के समीप बनाई गई पार्किंग व स्फटिक शिला के समीप बनाई गई सरफेस पार्किंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
----------------



























Comments