युवाओं/ युवतियों को रोजगार / स्वरोजगार से जोड़कर आत्म निर्भर भारत' अभियान
अन्य खबरे Dec 08, 2023 at 05:20 PM , 181लखनऊ युवाओं/ युवतियों को रोजगार / स्वरोजगार से जोड़कर आत्म निर्भर भारत' अभियान को सफल बनाना तथा हर हाथ को काम सरकार की प्राथमिकताओं में है। सरकार के संकल्प पत्र में युवाओं को रोजगार पर विशेष बल दिया गया है। उक्त के क्रम में *क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लखनऊ एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में 11 दिसम्बर, 2023 को प्रातः 10:00 बजे से एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज लखनऊ परिसर में किया जाना प्रस्तावित है। मेले में लगभग 13 कम्पनियाँ विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन* करेंगी।
उन्होंने बताया कि उक्त मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत होकर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है तथा अपने बायोडाटा की प्रति के साथ अन्यर्थी सीधे प्रतिभाग कर सकेगें। इस हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा यह मेला पूर्णतया निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं देना है।






_page-0001.jpg)




















Comments