बाबा साहब डा० भीमराव आम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर सहकारिता मंत्री ने आम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
अन्य खबरे Dec 06, 2023 at 06:17 PM , 183लखनऊ: दिनांक: 06 दिसम्बर, 2023
बाबा साहब डा० भीमराव आम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जे०पी०एस० राठौर ने आज उ०प्र० भण्डारण निगम प्रांगण में आम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सहकारिता राज्य मंत्री ने आधुनिक भारत के निर्माण में बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित निगम के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डा0 बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।
श्री राठौर ने कहा कि बाबा साहब द्वारा लिखे गये संविधान ने हमारे लोकतंत्र को मजबूत किया है तथा सभी को बराबरी का हक दिलाया है। देश के प्रधानमंत्री बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाते हुए गरीबों के कल्याण की योजनाएं लागू कर उनको सक्षम बना रहे हैं।
इस अवसर पर श्री आर०बी० गुप्ता, प्रबन्ध निदेशक, श्री चन्दन सचिव, डा० शिवजन्म प्रसाद गौतम उप प्रबन्धक (प्राविधिक), श्री संतोष श्रीवास्तव प्रभारी प्रबन्धक (वित्त), श्री मनोज कुमार सिंह प्रभारी प्रबन्धक (निर्माण), श्री सत्येन्द्र सिंह प्रभारी (आडिट), श्री रामाश्रय सिंह यादव उप प्रबन्धक, श्री आनन्द सिंह उप प्रबन्धक (कार्मिक), श्री राजेश सिंह प्रभारी (वाणिज्य), श्री अरविन्द चौबे उप प्रबन्धक, श्रीमती अर्चना रावत उप प्रबन्धक, श्री शरद गौड़ प्रभारी (कार्मिक), श्री मनीष सोनकर प्रभारी (है०ट्रा०), श्री सुनील सिंह स्टाफ आफिसर तथा निगम के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)




















Comments