पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक का पदभार ग्रहण किया

अन्य खबरे , 450

गोरखपुर।

 

गोरखपुर, 04 दिसम्बर, 2023: श्री मनोज कुमार सिन्हा ने 04 दिसम्बर, 2023 को पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक का पदभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व, आप भारतीय रेल परिवहन प्रबन्धन संस्थान, लखनऊ में अपर महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।

आई.आई.टी., बी.एच.यू. से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक एवं एम.बी.ए. की उपाधि प्राप्त करने के उपरान्त श्री सिन्हा भारतीय रेल यातायात सेवा के 1989 बैच के माध्यम से रेल सेवा में आये। आपकी पहली नियुक्ति पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल में सहायक वाणिज्य प्रबन्धक के रूप में हुई। इसके पश्चात श्री सिन्हा ने सोनपुर, समस्तीपुर एवं लखनऊ मण्डल में कार्य किया। श्री सिन्हा ने पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर में वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक एवं अधीक्षक, गोरखपुर क्षेत्र के रूप में भी कार्य किया। आप पूर्वाेत्तर रेलवे तथा उत्तर मध्य रेलवे में परिचालन एवं वाणिज्य विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों जैसे- वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक एवं उप मुख्य यातायात प्रबन्धक आदि पदों पर कार्य कर चुके हैं। श्री सिन्हा आई.आर.सी.टी.सी. में मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक तथा आर.डी.एस.ओ., लखनऊ में निदेशक व कार्यकारी निदेशक/यातायात व मनोतकनीकी निदेशालय के दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। 

आपको रेल प्रबन्धन एवं प्रशासन का गहन अनुभव प्राप्त है। आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं। 

 

        (पंकज कुमार सिंह)

                                                                                                                  मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

 

फोटो परिचय- फोटो संख्या 01- नवागत प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक श्री मनोज कुमार सिन्हा। 

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

 

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-02

गोरखपुर, 04 दिसम्बर, 2023: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु दक्षिण-पश्चिम रेलवे के निलयम-बासमपलि स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-65 ए पर टनल में बचे हुये लाइन निर्माण कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा । 

 

- यशवन्तपुर से 13, 20, 27 दिसम्बर,2023 एवं 03, 10, 17, 24, 31 जनवरी तथा 07 फरवरी,2024 को चलने वाली 22534 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागासमुद्रम के रास्ते चलाई जायेगी । 

- यशवन्तपुर से 07, 14, 21 एवं 28 दिसम्बर,2023 एवं 04, 11, 18 एवं 25 जनवरी तथा 01 फरवरी,2024 को चलने वाली 15024 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पेनूकोण्डा-नागासमुद्रम-धर्मावरम् के रास्ते चलाई जायेगी । 

- गोरखपुर से 12, 19, 26 दिसम्बर,2023 एवं 02, 09, 16, 23, 30 जनवरी तथा 06 फरवरी,2024 को चलने वाली 15023 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागासमुद्रम के रास्ते चलाई जायेगी । 

              (पंकज कुमार सिंह)

                                                          मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

 

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-03

गोरखपुर, 04 दिसम्बर, 2023: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु दक्षिण मध्य रेलवे के सिकन्दराबाद मण्डल के काजीपेट-कोण्डापल्ली स्टेशनों के मध्य वारंगल स्टेशन तथा विजयवाड़ा मण्डल के विजयवाड़ा-गुडुर रेल खण्ड के सूरारेड्डीपलेम स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण हेतु प्री-नान इण्टरलॉक एवं नान इण्टरलॉक कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत किया जायेगा । 

 

- गोरखपुर से 10, 14, 15 एवं 17 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोचूवेली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी । 

- कोचूवेली से 06, 12, 13 एवं 17 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 12512 कोचूवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी । 

- बरौनी से 11 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी । 

- एर्नाकुलम से 15 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी  

              (पंकज कुमार सिंह)

                                                          मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

 

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-04

  गोरखपुर, 04 दिसम्बर, 2023: रेलवे प्रषासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 12945/12946 वेरावल-बनारस-वेरावल एक्सप्रेस का टुण्डला स्टेषन पर प्रायोगिक ठहराव निम्नवत् प्रदान किया गया है।

- बनारस से 06 दिसम्बर, 2023 से चलने वाली 12946 बनारस-वेरावल एक्सप्रेस अगले आदेष तक टुण्डला स्टेषन पर 16.03 बजे पहुॅचकर 16.05 बजे छूटेगी।

- वेरावल से 11 दिसम्बर, 2023 से चलने वाली 12945 वेरावल-बनारस एक्सप्रेस अगले आदेष तक टुण्डला स्टेषन पर 05.53 बजे पहुॅचकर 05.55 बजे छूटेगी। 

                  

                                                              (पंकज कुमार सिंह)

                                                    मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

 

 

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-05

गोरखपुर, 04 दिसम्बर, 2023: आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में मिचौंग तूफान के कारण निरस्त की गयी चेन्नई से 05 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 16093 चेन्नई-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, लखनऊ जं. से 07 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 16094 लखनऊ जं.-चेन्नई एक्सप्रेस का निरस्तीकरण समाप्त कर इन गाड़ियों का संचलन बहाल कर दिया गया है तथा चेन्नई से 05 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 16093 चेन्नई-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रेनीगंुट्टा-गूटी-धोन-काचेगुड्डा-मऊलाली जी.केबिन-काजीपेट के रास्ते चलायी जायेगी तथा इस गाड़ी का सुल्लुरूपेटा, नायूडूपेटा, गडूर, नेल्लोर, कवलि, सिंगराय कोंडा, ओंगोल, चीराला, बापटला, निडुब्रोलू, तेनाली, न्यू गुटूर, विजयवाडा, ऐरूपालम, खम्मम, डोर्नकल, महबूबाबाद, केसामुद्रम, वारंगल स्टेशनों पर इस गाड़ी का ठहराव नहीं होगा।

                 (पंकज कुमार सिंह)

                                                        मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

 

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-06

गोरखपुर, 04 दिसम्बर, 2023: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के ग्वालियर-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. रेलखण्ड पर स्थित वीरांगना लक्ष्मी बाई जं.-दतिया स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन निर्माण कार्य के सम्बंध मंे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. स्टेशन पर रूट रिले इन्टरलाकिंग में सुधार हेतु नान इन्टरलाक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।

निरस्तीकरण-

- वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 15 से 17 दिसम्बर, 2023 तक चलने वाली 11109  वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- लखनऊ जं. से 15 से 17 दिसम्बर, 2023 तक चलने वाली 11110 लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- लखनऊ जं. से 16 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 12593 लखनऊ जं.-भोपाल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- भोपाल से 17 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 12594 भोपाल-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- हैदराबाद से 15 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 02575 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- गोरखपुर से 17 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 02576 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- गोरखपुर से 16 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 05303 गोरखपुर-महबूबनगर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

- महबूबनगर से 18 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 05304 महबूबनगर-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

 

मार्ग परिवर्तन-

- ग्वालियर से 11 से 17 दिसम्बर, 2023 तक चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भिंड-इटावा-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी।

- बरौनी से 10 से 16 दिसम्बर, 2023 तक चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेन्ट्रल-इटावा-भिंड के रास्ते चलाई जायेगी।

- चेन्नई से 16 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 16093 चेन्नई-लखनऊ जं. एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बीना-गुना-शिवपुरी-ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेन्ट्रल के रास्ते चलाई जायेगी।

- गोरखपुर से 14 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-शिवपुरी-गुना के रास्ते चलाई जायेगी।

- ओखा से 10 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गुना-शिवपुरी-ग्वालियर के रास्ते चलाई जायेगी।

- सूरत से 15 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गुना-शिवपुरी-ग्वालियर के रास्ते चलाई जायेगी।

- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14 दिसम्बर, 2023 को चलने वाली 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ललितपुर-खजुराहो-महोबा-मानिकपुर-प्रयागराज जं. के रास्ते चलाई जायेगी।

नियंत्रण-

- 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस 15 एवं 17 दिसम्बर, 2023 को विजयवाड़ा-झांसी के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस 16 दिसम्बर, 2023 को विजयवाड़ा-झांसी के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 16 दिसम्बर, 2023 को ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. के मध्य 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

- 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 15 एवं 17 दिसम्बर, 2023 को ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. के मध्य 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

             

Related Articles

Comments

Back to Top