नोएडा अवैध वसूली करने वाला सब इंस्पेक्टर सस्पेंड, पुलिस कमिश्नर ने लिया एक्शन

अन्य खबरे , 361

नोएडा। नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। अवैध वसूली करने के आरोप में गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में स्थित ओखला बैराज चौकी पर तैनात इंचार्ज समेत पूरी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।


गौतमबुद्ध नगर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के ओखला बैराज चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रही है। आरोप है कि ओखला बैराज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी कमर्शियल वाहनों की एंट्री के नाम पर 200 रुपए की प्रति वाहन से वसूली करते थे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।


वीडियो को वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज समेत पूरी चौकी के पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। कमिश्नर आलोक सिंह ने इस मामले को गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top