*उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य का विवरण
अन्य खबरे Nov 18, 2023 at 06:40 PM , 221लखनऊ।
1.*एसटीएफ़ उत्तर प्रदेश* की फ़ील्ड ईकाई लखनऊ के द्वारा मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ़ मुख्यालय से *नागालैंड प्रांत के दीमापुर से कूटरचित निवास प्रपत्र के आधार पर शस्त्र लाइसेंस व शस्त्र प्राप्त कर,धोखाधड़ी कर शस्त्र लाइसेंस स्थानांतरित कराने का प्रयास करने वाले अभियुक्त* बृजेश कुमार वर्मा उर्फ़ टिल्लू पुत्र स्व हरदेव सिंह निवासी ग्राम देवमन पुर माझगॉव मल्लावा हरदोई को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।अभियुक्त के क़ब्ज़े से *एक कार,23,500 रूपए नगद, दो मोबाइल, एक शस्त्र लाइसेंस, एक आधार कार्ड, एक डीएल व एक सचिवालय पास बरामद* किया गया है ।
2.*जनपद एटा* थाना जैथरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर *25 हज़ार के ईनामी वांछित लुटेरे अभियुक्त* आलोक पुत्र जयसिंह निवासी नगला छवि थाना पटियाला जनपद कासगंज को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।अभियुक्त के क़ब्ज़े से *एक तमंचा कारतूस बरामद* किया गया है ।
3.*पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी* थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर *25-25 हज़ार रुपये के दो ईनामी वांछित अभियुक्त इश्तियाक़ व मोहम्मद साजिद उर्फ़ मल्लू व तीन साथी अभियुक्त* बबलू,सगीर अंसारी व गुलाम अनवर को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।अभियुक्तगण के क़ब्ज़े से *14 मोबाइल,138 ग्राम नशीला पदार्थ व 2890 रूपए नगद बरामद* किया गया है ।
4.*जनपद खीरी* थाना पढुआ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर *दस हज़ार के ईनामी वांछित अभियुक्त* मोहले पुत्र महरूम निवासी ग्राम पठाननपुरवा थाना पढुआ जनपद खीरी को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।अभियुक्त के क़ब्ज़े से *एक तमंचा कारतूस बरामद* किया गया है ।
5.*जनपद महाराजगंज* थाना भिटौली, एसओजी,कोतवाली व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर *पुलिस मुठभेड़ में गोली लगकर घायल होने से एसिड अटैक से संबंधित अभियुक्त रामचरन व साथी अभियुक्त* अनिल कुमार वर्मा को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।अभियुक्तगण के क़ब्ज़े से *एक तमंचा कारतूस, एक स्कूटी, एक कार, दो मोबाइल व 8000 रूपए नगद बरामद* किया गया है ।
6.*जनपद बुलन्दशहर* थाना सिकन्दराबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर *पुलिस मुठभेड़ में गोली लगकर घायल होने से शातिर चोर अभियुक्त* सुरजीत पुत्र रामजी उर्फ़ रामदीन निवासी सजवान नगर विजयनगर ग़ाज़ियाबाद को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।अभियुक्तगण के क़ब्ज़े से *एक तमंचा कारतूस, दो एलईडी व एक मोटरसाइकिल बरामद* किया गया है ।
7.*जनपद फ़िरोज़ाबाद* थाना नसीरपुर, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर *पुलिस मुठभेड़ में गोली लगकर घायल होने से अभियुक्त* मोहित पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम लखनपुर थाना नसीरपुर फ़िरोज़ाबाद को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।अभियुक्त के क़ब्ज़े से *एक तमंचा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद* किया गया है ।
8.*जनपद आज़मगढ़* थाना मुबारकपुर व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर *पुलिस मुठभेड़ में गोली लगकर घायल होने से सलीम नट व साथी अभियुक्त* सन्दीप गुप्ता उर्फ़ आशीष गुप्ता को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है।अभियुक्तगण के क़ब्ज़े से *दो तमंचा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद* किया गया है ।
9.*जनपद आज़मगढ़* थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर *पुलिस मुठभेड़ में गोली लगकर घायल होने से दो शातिर अभियुक्त* मोहम्मद आमिर व अंकुश यादव को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।अभियुक्तगण के क़ब्ज़े से *दो तमंचा कारतूस, एक चाक़ू व एक मोटरसाइकिल बरामद* किया गया है ।
10.*जनपद बाराबंकी* थाना घुंघटेर व मानिटरीग सेल की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप *वर्ष 2018 के दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के* अभियुक्त मनोज को माननीय न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध पाए जाने पर *बारह वर्ष के कठोर कारावास व बीस हज़ार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित* किया गया है ।



























Comments