देशवासियों को मोदी और शाह ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
हेडलाइंस Jan 26, 2021 at 10:59 AM , 715नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने मंगलवार को अपने टि्वट संदेश में कहा, देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!
शाह ने भी अपने संदेश में कहा, गणतंत्र दिवस’ भारत की बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
मैं उन सभी महान विभूतियों का स्मरण करता हूँ, जिनके संघर्ष से 1950 में आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ और साथ ही उन सभी वीरों को नमन करता हूँ
जिन्होंने अपने शौर्य से भारतीय गणतंत्र की रक्षा की है। समूचा राष्ट्र आज 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और भारत मां की उन महान हस्तियों को याद कर रहा है जिन्होंने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है। साथ ही उन शूर वीरों को नमन कर रहा है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान दिया और देश की सीमाओं तथा उसकी एकता व अखंडता को अक्षुण रखा।






_page-0001.jpg)






















Comments