*आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुआ मंथन: लोकदल की बैठक, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर जोर*

अन्य खबरे , 296

लखनऊ।

लखनऊ  में आज  लोकदल की एक महत्त्वपूर्ण बैठक आहूत हुई , जिसमे लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह ने कहा कि हम सभी आगे आने वाली  चुनौतियों से अवगत हैं। ये चुनौतियाँ सिर्फ लोकदल पार्टी की नहीं हैं। ये भारतीय लोकतंत्र के अस्तित्व और भारत के संविधान के संरक्षण से संबंधित हैं।" यह पार्टी के लिए आराम करने का समय नहीं है।पिछले 10 वर्षों में, आम लोगों के सामने चुनौतियां कई गुना बढ़ गई हैं। सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवा  की चिंताओं को नजरंदाज  कर रही है। बूथ स्तर की  मजबूती एकता के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि लोकदल अनुशासन के जरिए अपने विरोधियों से लोहा ले सकती है।लोकसभा  चुनाव के लिए ''नई ताकत के साथ'' और ''स्पष्ट संदेश'' के साथ पूरे जोर-शोर से लोकदल लोगो के बीच जाकर प्रचार- प्रसार करेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top