*पुलिस द्वारा धार्मिक स्थल में लोगों की पिटाई से भड़के शाहजमाल के लोग*
अन्य खबरे Jan 20, 2021 at 11:18 PM , 605अलीगढ़।
अलीगढ़ के शाहजमाल स्थित धार्मिक स्थल में घुसकर मंगलवार देर रात थाना देहलीगेट पुलिस ने कुछ लोगों की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए सैंकड़ों लोग ईदगाह पर एकत्रित हो गए और आरोपित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में शहर मुफ़्ती और पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया। एसपी सिटी ने बताया कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है और असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने के लिए इस तरह की अफवाह फैलाई है। ऐसे असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।



























Comments