एलडीए में लगेगा 15 दिवसीय विशेष शिविर

अन्य खबरे , 251

लखनऊ।  विकास प्राधिकरण, लखनऊ

एलडीए में लगेगा 15 दिवसीय विशेष शिविर, शमन मानचित्रों के साथ ही भूखण्डों को समेकित अथवा उप-विभाजन के लिए कर सकेंगे आवेदन

- लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर दिनांक-01.09.2023 से 15.09.2023 तक प्राधिकरण भवन में लगेगा कैम्प 

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जन सामान्य की सहूलियत के लिए 15 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शमन मानचित्रों के निस्तारण के साथ ही भूखण्डों को समेकित अथवा उप-विभाजन के लिए भी आवेदन प्राप्त किये जाएंगे। इसके अलावा अनियोजित क्षेत्र में मुख्य मार्गों पर प्रस्तावित/शमन मानचित्रों का निर्धारित नियम व शर्तों के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। 

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक-01.09.2023 से 15.09.2023 तक गोमती नगर के विपिन खण्ड स्थित प्राधिकरण भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें समस्त प्रकार के भवनों के शमन मानचित्रों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा भूखण्डीय विकास के अंतर्गत एक से अधिक भूखण्डों को समेकित किये जाने से सम्बंधित आवेदनों पर कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत एवं नियोजित योजनाओं में स्थित आवासीय एवं अनावासीय भूखण्डों के उप-विभाजन से सम्बंधित प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही की जाएगी।

वहीं, अनियोजित/बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र क्षेत्र में आवासीय प्रयोजन के लिए 09 मीटर तथा व्यवसायिक प्रयोजन के लिए 12 मीटर व उससे अधिक चैड़ाई वाले मार्ग पर प्रस्तावित/शमन मानचित्रों के प्रार्थना पत्रों पर भी कार्यवाही की जाएगी। हालांकि इसमें सम्बंधित मार्ग पर लागू प्रतिबंध व शर्तें पूर्ण होने पर ही कार्यवाही प्रचलित की जाएगी। अपर सचिव ने बताया कि इस विशेष शिविर में मानचित्र, अभियंत्रण एवं नियोजन अनुभाग के समस्त सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी एक ही पटल पर उपस्थित रहेंगे तथा जन सामान्य द्वारा प्राप्त कराये जाने वाले प्रार्थना पत्रों का समयबद्व तरीके से निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे।

ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

 

मोहनलालगंज के पुरसैनी में अवैध प्लाटिंग पर एलडीए ने चलाया बुलडोजर

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में बुधवार को प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने मोहनलालगंज में रायबरेली रोड पर की जा रही एक अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। 

प्रवर्तन जोन-2 की जोनल अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि चन्द्र शेखर सिंह व रवि प्रताप सिंह द्वारा रायबरेली रोड पर मोहनलालगंज के मौजा-पुरसैनी में अट्टालिका पाम कालोनी के बगल में लगभग 5500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इस अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे।

उक्त आदेश के अनुपालन में आज सहायक अभियंता वाई0पी0 सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता नागेन्द्र मिश्रा व उस्मान अली द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इस दौरान स्थल पर बनायी गयी सड़कें, नाली, बाउन्ड्रीवाॅल, साइट आॅफिस आदि को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

 

एलडीए ने रक्षाबंधन पर 3000 करोड़ रूपये से अधिक की व्यवसायिक सम्पत्तियों का ई-आॅक्शन खोला

- लखनऊ विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में स्थित व्यवसायिक सम्पत्तियों का दिनांक-25.10.2023 को होगा ई-आॅक्शन 

- नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोग दिनांक-01.09.2023 से 20.10.2023 के बीच ई-आॅक्सन पोर्टल पर करा सकेंगे पंजीकरण 

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी 3000 करोड़ रूपये से अधिक की व्यवसायिक सम्पत्तियों का ई-आॅक्शन खोला है। इसमें भाग लेने के इच्छुक क्रेता दिनांक-01.09.2023 से 20.10.2023 के बीच प्राधिकरण के ई-आॅक्शन पोर्टल पर आॅनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। जिसके बाद दिनांक-25.10.2023 को सुबह 11 बजे ई-आॅक्शन किया जाएगा। 

उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि इस बार प्राधिकरण की व्यवसायिक सम्पत्तियों का ई-आॅक्सन बेहद खास होगा। इसमें सुलतानपुर रोड, विभूतिखण्ड व गोमती नगर विस्तार आदि योजनाओं के कई ऐसे बेशकीमती भूखण्डों को भी शामिल किया गया है, जो इससे पहले नीलामी में कभी नहीं लगाये गये। हाल ही में हुई प्राधिकरण बोर्ड की 178वीं बैठक में व्यवसायिक भूखण्डों की दरों को भी कम किया गया है। इससे भी क्रेताओं का रूझान बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि ई-आॅक्शन में माॅलध्मल्टीप्लेक्स, होटल, कम्यूनिटी फैसेल्टीज, स्कूल/ इंस्टीट्यूट, सिटी क्लब, नर्सिंग होम, ग्रुप हाउसिंग, सी0एन0जी0/पेट्रोल फिलिंग स्टेशन व शाॅपिंग काॅम्पलेक्स समेत अन्य व्यवसायिक उपयोग के लिए भूखण्ड विक्रय किये जाएंगे।  

उपाध्यक्ष ने बताया कि ई-आॅक्शन में भाग लेने के इच्छुक लोगों को प्राधिकरण के ई-आॅक्शन पोर्टल पर आॅनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए आवेदक को आरक्षित दर से आगणित सम्पत्ति के मूल्य की 10 प्रतिशत धनराशि (ई0एम0डी0) व वांछित प्रपत्र आॅनलाइन जमा करने होंगे। पंजीकरण कराने के बाद ही आवेदकों द्वारा सम्पत्तियों के ई-आॅक्शन में प्रतिभाग किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि नीलामी में लगायी गयी सम्पत्तियों का विवरण प्राधिकरण की वेबसाइट ूूूण्सकंवदसपदमण्बवण्पद से डाउनलोड किया जा सकेगा। इसमें सम्पत्तियों के विवरण के साथ ही ई-आॅक्शन के नियम व शर्तों का भी उल्लेख मिल जाएगा।  

 

स्कूल के लिए भूखण्ड खरीदने का भी अवसर 

उपाध्यक्ष ने बताया कि ई-आॅक्शन में स्कूलों व टेक्निकल एजुकेशन इंस्टीट्यूट के लिए भी भूखण्ड खरीदने का अवसर मिलेगा। इसके अंतर्गत सी0जी0 सिटी, सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शिनी योजना, कानपुर रोड योजना और गोमती नगर विस्तार में स्कूलों के लिए आरक्षित भूखण्डों को भी नीलामी में लगाया गया है।  

 

इन योजनाओं के व्यवसायिक भूखण्ड नीलामी में होंगे उपलब्ध  

उन्होंने बताया कि गोमती नगर योजना में 40 व्यवसायिक भूखण्ड, गोमती नगर विस्तार में 24, गोमती नगर विस्तार के अंतर्गत सी0बी0डी योजना में 18, सी0जी0 सिटी में 10, ट्रांसपोर्ट नगर योजना में 13, शारदा नगर योजना में 06, हरदोई रोड स्थित बसंतकुंज योजना में 32, जानकीपुरम/विस्तार योजना में 16, प्रियदर्शिनी योजना के 01 व्यवसायिक भूखण्ड समेत अन्य सम्पत्तियों को ई-नीलामी में लगाया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top