*मुख्य सचिव ने उ0प्र0 सचिवालय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले 20 अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके सेवानैवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित आदेशों का किया वितरण*

अन्य खबरे , 232

*दिनांक: 30 अगस्त, 2023*

 

*लखनऊ।* मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने उ0प्र0 सचिवालय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले 20 अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके सेवानैवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित आदेशों का वितरण किया। इसके अतिरिक्त सभी कार्मिकों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। 

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं है बल्कि वानप्रस्थ पारी की नई शुरूआत है। सेवानिवृत्त होने के पश्चात् हमारे जीवन में करने के लिये बहुत कुछ होता है। अपने शासकीय अनुभवों का इस्तेमाल तथा समय का सदुपयोग राष्ट्र के उत्थान, मानवता की सेवा व समाज की बेहतरी के लिये करना चाहिये।

उन्होंने कहा कि अपने शरीर को स्वस्थ रखने के कर्म करना आवश्यक है। कर्म करने से चित्त और शरीर चैतन्य अवस्था में रहेगा। देश के इस अमृतकाल में सभी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने हेतु प्रयासरत हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनायें देते हुये अपेक्षा की कि वह अपनी नई पारी से देश व प्रदेश के लिये बेहतरीन योगदान देने का प्रयास करेंगे।

सेवानिवृत्त होने वाले सचिवालय कार्मिकों में 01 प्रधान निजी सचिव, 02 निजी सचिव श्रेणी-3, 01 निजी सचिव श्रेणी-1, 03 अनुभाग अधिकारी, 05 समीक्षा अधिकारी, 01 सुरक्षा अधिकारी, 01 अग्निशमन अधिकारी, 01 विधान भवन रक्षक, 04 अनुसेवक एवं 01 अनुसेविका शामिल हैं। 

इस अवसर पर प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन श्री के0रवीन्द्र नायक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 

---------

Related Articles

Comments

Back to Top