उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

अन्य खबरे , 304

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।

   विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि रक्षा-बन्धन भारतीय लोक-जीवन में भाई बहन के अटूट प्रेम एवं विश्वास की सुन्दर परम्परा का पवित्र त्योहार है ।
 यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक है । भारतीय परंपरा में पुरोहित भी रक्षासूत्र बांधते हैं और जनमानस के दीर्घायु की कामना करते है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांध  लंबी उम्र और उनके सुख-समृद्धि की कामना करती है।

Related Articles

Comments

Back to Top