रोट्रैक्ट युवाओं ने किया अयोध्या दर्शन

लखनऊ , 157

लखनऊ। रोट्रैक्ट डिस्ट्रिक्ट ऑर्गनाइज़ेशन, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के तत्वावधान में  चल रहे तीन दिवसीय सत्कार समिति के अंतिम दिन देशभर से आए युवा प्रतिनिधियों ने लखनऊ से अयोध्या जाकर राम मंदिर सहित नगर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया और वापस लखनऊ आकर अपने शहर लौटे। इसी के साथ सत्कार आयोजन सम्पन्न हो गया।
इस कार्यक्रम में भारत के कुल 25 राज्यों से युवा उद्यमी व रोट्रैक्ट क्लब के समाजसेवी युवक युवतियों ने रोटरैक्ट मंडल 3120 की प्रथम महिला मंडल प्रतिनिधि रोटरैक्टर माही भान के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। आयोजन में दो सौ से अधिक प्रतिभागियों के साथ रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने उपस्थित रहकर अनुभव प्रतिभागियों के सामने रखे। सत्कार आयोजन में विशेष रूप से कामदेश्वर सिंह, अर्जुन भारती, वरिष्ठ सदस्य भारती गुप्ता, पंकज मित्तल, अंकुर गुप्ता, वैष्णवी सक्सेना, अंजलि त्रिपाठी, मो. तय्यब जमील, प्रेम प्रकाश कुशवाहा, अभिषेक सिंह, शुभम गोयल, आलोक पांडे, यथार्थ गोलछा, कौशल साहू, वैभव ठाकुर, विशाखा सिंह, निधि उपाध्याय, अनुष्का सिंह, कृष्णा केसरी, विवेक सिंह, प्रदीप दुबे, विश्वास अग्रवाल, त्रिनयन राजपूत, शक्ति‌ शर्मा, आशुतोष चौबे के साथ-साथ अन्य सदस्यों का प्रमुख योगदान रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top