*????प्रदेश के 30 जिलों के बीएसए बदले, अमित सिंह मुरादाबाद के नए बीएसए????*
लखनऊ May 30, 2026 at 11:25 PM , 7*लखनऊ*। उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के 30 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) का तबादला कर दिया है।
इसके साथ ही 18 जिलों में डायट प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्रवक्ताओं के भी स्थानांतरण किए गए हैं।
इस फेरबदल में अमित सिंह को मुरादाबाद का नया BSA बनाया गया है। वह अब तक एससीईआरटी लखनऊ में सहायक उपनिदेशक के पद पर तैनात थे। अलीगढ़ के बीएसए राकेश सिंह का तबादला आगरा कर दिया गया है।
राकेश सिंह हाल ही में उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने शिक्षकों को स्कूलों से निकलकर सड़कों पर आवारा कुत्तों की गणना कराने संबंधी निर्देश जारी किए थे। इस आदेश को लेकर शिक्षक संगठनों में व्यापक नाराजगी देखने को मिली थी।
शिक्षा विभाग के इस बड़े तबादला अभियान को प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादला सूची जारी होते ही संबंधित अधिकारियों में हलचल तेज हो गई है।






























Comments