*चलेगा स्कूली वाहनों एवं अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ अभियान* *एआरटीओ ने किया स्कूली वाहनों का निरीक्षण*
लखीमपुर खीरी Jan 18, 2026 at 05:48 PM , 159(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा माह के सत्रवें एवं अठारहवें दिन जिले की सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने स्कूल वाहनों व अवैध पार्किंग में खड़ी वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर एआरटीओ शांति भूषण पांडे स्वयं स्कूली वाहनों का निरीक्षण कर प्रपत्र आदि चेक किए एआरटीओ पांडे का मुख्य उद्देश्य उक्त वाहनों की फिटनेस आदि की जांच करना तथा आरटीओ शांति भूषण पांडे ने बताया की उनके द्वारा जांच की गई सभी वाहन फिट पाये गये आरटीओ शांति भूषण पांडे ने अवगत कराया कि दिनांक 17 एवं 18 जनवरी को 144 वाहन चेक किए गये जिसमें 18 जनवरी को रविवार के दिन स्कूल में जाकर कर्मचारियों द्वारा वाहनों की चेकिंग की गई एवं स्कूल के वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित समस्त मानकों को पूर्ण कर ही वाहन का संचालन संपन्न करेंगे।
तत्पश्चात वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पेम्प्लेट्स भी वितरित किए गए तथा आम जनमानस से अपील भी की गई कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।






_page-0001.jpg)
























Comments