*गन्ना प्रजाति पहचान व सर्वे पर हुआ विशेष प्रशिक्षण*

लखीमपुर खीरी , 145

गोला गोकर्णनाथ (खीरी)
गन्ना एवं चीनी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर गन्ना विकास परिषद गोला व चीनी मिल गोला के संयुक्त तत्वावधान में मिल गेट परिक्षेत्र के धरमपुर ग्राम के प्रगतिशील कृषक तुलसीराम के फार्म पर  विभागीय व मिल स्टाफ के लिए गन्ना प्रजाति पहचान एवं रोग प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। करीब 65 कार्मिकों ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के बाद ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गोला आशुतोष मधुकर ने 20 जनवरी से 05 फरवरी 2026 तक खड़े गन्ने, डेमो प्लॉट व नर्सरी के सत्यापन अभियान का एलान किया। डाटा फीडिंग,अस्वीकृत एवं अनामित प्रजातियों के स्थान पर उन्नतशील प्रजातियों को बढ़ावा तथा प्रजातीय संतुलन के निर्देश दिए। इस मौके पर वरि० महाप्रबन्धक गन्ना पी.एस चतुर्वेदी, सहा० महाप्रबन्धक गन्ना ओ.डी. शर्मा, प्रबन्धक गन्ना सत्येन्द्र कुमार मिश्र सहित मिल व समिति के समस्त अधिकारी व गन्ना कामदार,मोटिवेटर उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top