गौवंशीय पशु तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
लखीमपुर खीरी Jan 18, 2026 at 07:15 PM , 190धौरहरा खीरी।
पुलिस सर्किल धौरहरा के अधीन ईसानगर थाना पुलिस ने बीती रात गौवंशीय पशु तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 पशु तस्करों को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से 38 गौवंशीय पशु व चार ट्रैक्टर-ट्राली तथा एक आल्टो कार की बरामदगी की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पुलिस सर्किल धौरहरा के अधीन थाना क्षेत्र ईसानगर में ढखेरवा हसनपुर कटौती हाइवे के किनारे ग्राम इमलिया व सिसैया चौराहे के बीचो बीच सुनसान जगह पर शनिवार 18 जनवरी को थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को गैर जनपदीय पशु तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पशुओं को अवैध रूप से ले जाते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमे रामबक्श पुत्र प्रेमी,अवधेश कुमार पुत्र त्रिभुवन लाल, हरिवंश लाल पुत्र पुत्तीलाल, सदानंद पुत्र रामखेलावन,आशीष पुत्र दिनेश कुमार,अपनेश कुमार पुत्र त्रिभुवन लाल,हरेराम पुत्र शंकर,कमल किशोर पुत्र लल्ला, पंकज पुत्र रामखेलावन,निवासी बेहड़ा ग्राम कोडेहरा,थाना लहरपुर, जिला सीतापुर प्रदीप पुत्र अर्जुन लाल, निवासी ओझियापुर,
हिमांशु राजवंशी पुत्र शिव कुमार, निवासी तकिया सुल्तानपुर,
धनंजय पुत्र रामखेलावन,निवासी तकिया सुल्तानपुर,थाना हरगांव, सीतापुर शामिल है। जिनके पास से 38 गौवंश,चार ट्रैक्टर-ट्राली तथा एक आल्टो कार बरामद हुई है।
इतनी बड़ी संख्या में गौवंशीय पशुओं के बरामद होने के बाद क्षेत्र मौजूद गौशाला संचालकों के खिलाफ सवाल उठ रहे हैं।जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि गौवंशीय पशु तस्करी का यह मामला काफी समय से चल रहा था। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्रीय अस्थाई गौशालाओं से पशुओं को भेजे जाने की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है।जिसके बदले संबंधित लोगों को मोटी रकम दी जाती थी।हालांकि इस संबंध में पुलिस स्तर पर अभी जांच करने की बात की जा रही है।
लोगों का कहना है कि केवल पकड़े गए आरोपियों पर ही नहीं,बल्कि पशु तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क और पशुओं के स्रोत की भी गहन जांच होनी चाहिए,ताकि सभी दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई हो सके।






_page-0001.jpg)
























Comments