राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
लखीमपुर खीरी Jan 13, 2026 at 05:25 PM , 120लखीमपुर-खीरी, 13 जनवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत लखीमपुर व जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत मैथमैटिकल स्टडी प्वाइंट कोचिंग सेंटर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश कुमार कोचिंग संचालक रहे।
प्रतियोगिता में 50 से अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करते हुए प्रथम स्थान जितिन वर्मा, द्वितीय स्थान योगेन्द्र सिंह तथा तृतीय स्थान समर मौर्य ने प्राप्त किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं। कार्यक्रम का संचालन रितेश वर्मा युवा मण्डल अध्यक्ष द्वारा किया गया तथा समापन प्रेरक संदेश के साथ किया गया






_page-0001.jpg)
























Comments