अवैध अतिक्रमण से संकुचित हुई गली,आमजन का आवागमन बाधित

लखीमपुर खीरी , 193

जहूर बाग स्कूल से मस्जिद मार्ग पर कब्जाधारियों से मोहल्लेवासियों में रोष

लखीमपुर खीरी।जनपद के मोहल्ला गोटैय्या बाग में सार्वजनिक सड़क व गली पर किए गए अवैध अतिक्रमण से आमजन का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। आरोप है कि मोहल्ला निवासी जाकिर खान द्वारा घर के सामने स्थित मुख्य गली में दिन-रात मोटरसाइकिल खड़ी की जाती है। साथ ही गली में चबूतरा नुमा सीढ़ी (जीना) बना रखी है, जिससे रिक्शा, दोपहिया व अन्य वाहनों के निकलने में भारी कठिनाई होती है। विरोध करने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज व झगड़े पर उतारू हो जाने की शिकायतें सामने आई हैं।बताया गया है कि मुख्य मार्ग ज़हूर बाग स्कूल से मस्जिद रोड की ओर भी जाकिर खान द्वारा एक दरवाजा निकालकर नाली बंद कर दी गई है तथा सड़क पर ऊँचा चबूतरा बनाकर पूरी तरह अतिक्रमण कर लिया गया है। इसके चलते मस्जिद व कब्रिस्तान की ओर जाने वाला मार्ग अत्यधिक संकरा हो गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मोहल्लेवासियों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है और आपातकालीन परिस्थितियों में वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस समस्या को लेकर पूर्व में भी ज़हूर बाग स्कूल से मस्जिद रोड तक अवैध अतिक्रमण के संबंध में समाचार प्रकाशित हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से जनहित में हस्तक्षेप करते हुए सार्वजनिक सड़क व गली को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे और आमजन को राहत मिल सके।

Related Articles

Comments

Back to Top