पैर खोने वाले गुब्बारा विक्रेता का सहारा बने सत्यराम उर्फ लल्लन भैया

लखीमपुर खीरी , 163

गोला गोकर्णनाथ।139 गोला विधानसभा के संभावित उम्मीदवार, जिला सचिव समाजवादी पार्टी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यराम वर्मा उर्फ लल्लन भैया गुब्बारा बेचकर जीवन यापन कर रहे बिजुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत नौसर जोगी निवासी विकलांग मोहिउद्दीन अंसारी को ट्राई साइकिल प्रदान करते हुए हर संभव मदद का इरादा जताया है। दर असल मोहिउद्दीन दंपति के कोई बच्चे नहीं हैं। वह गुब्बारा बेचकर अपना जीवन यापन चला रहा था। किंतु कुछ दिनों पहले आई बीमारी के चलते उसकी काफी  धनराशि इलाज में खर्च हो गई।इसके बाद भी उसका पैर सही नहीं हुआ अंततः पैर काटना पड़ा। ऐसी स्थिति में उसकी जिंदगी में संघर्ष व चुनौती और बढ़ गई। उसका इलाज कर रहे डॉक्टर हबीब नें  लल्लन भैया से मदद पहुंचाने की अपील की थी। जिस पर उन्होंने  ट्राई साइकिल दुकान से खरीद कर साथियों के साथ घर जाकर प्रदान की है। जिस पर दम्पति नें खुशी जाहिर की है। इस मौके पर पूर्व न्याय पंचायत प्रभारी राधेश्याम वर्मा, सेक्टर प्रभारी एवं विधानसभा उपाध्यक्ष बसंत लाल कश्यप, पूर्व प्रधान हरिकृष्ण वर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।

Related Articles

Comments

Back to Top