पटेल संस्थान की बैठक में हुआ विचार विमर्श

लखीमपुर खीरी , 128

गोला गोकर्णनाथ।कुर्मी क्षत्रिय समाज कल्याण समिति पटेल संस्थान की बैठक अध्यक्ष राजीव पटेल की अध्यक्षता में गोला के मिल बाईपास रोड स्थित पटेल संस्थान में की गई। जिसमें आगामी 25 जनवरी दिन रविवार को समरसता खिचड़ी भोज एवं नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम होना सुनिश्चित किया गया है। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी एवं समाज के जिम्मेदार लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस मौके पर मंत्री अंकुर वर्मा डॉ रामशरन  वर्मा, डॉ दीपू वर्मा, पंकज वर्मा एडवोकेट, संदीप वर्मा, अमित वर्मा, अभिषेक वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top