एसबीएम डिग्री कॉलेज जाने वाला संपर्क मार्ग हुआ जर्जर

लखीमपुर खीरी , 100

ग्रामीण एवं छात्रों ने इस मार्ग का शीघ्र निर्माण करने की प्रशासन से मांग की है

कुकरा खीरी।एसबीएम डिग्री कॉलेज एवं रमतलिया दुलारेपुर निपनिया होते हुए गोला रोड में जुड़ने वाला मार्ग हुआ गड्ढों मे हुआ तब्दील। बांकेगंज मुख्यालय के समीप से जाने वाला या मार्ग जो की पूर्ण रूप से जर्जर हो गया है जिस पर दो पहिया चार पहिया एवं राहगीरों का निकलना काफी मुश्किल हो गया है इसी मार्ग पर दुलारेपुर गांव के निकट एसबीएम डिग्री कॉलेज इसी मार्ग पर स्थित है जहां पर सैकड़ो की संख्या में रोज छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं लगभग 3 किलोमीटर लंबा यह मार्ग पूर्ण रूप से जर्जर होने के कारण छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।एसबीएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि यह मार्ग जो कि जिला पंचायत के द्वारा बनाया गया था जो की कई वर्षों से जर्जर पड़ा हुआ है* इस मार्ग के जर्जर होने के कारण छात्रों एवं राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वहीं क्षेत्र के ग्रामीण एवं छात्रों ने प्रशासन से इस मार्ग का शीघ्र निर्माण करने की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top