नगर पालिका आपके द्वार का पांचवां कैम्प पीआईसी में लगा कैम्प। ,497 लोगों ने कराया पंजीकरण,
लखीमपुर खीरी Jan 12, 2026 at 05:52 PM , 166गोलागोकर्णनाथ। सोमवार 12 जनवरी लखीमपुर रोड स्थित पब्लिक इण्टर कालेज में आम जनमानस की समस्याओं के निराकरण के लिए नगर पालिका परिषद गोला के तत्वावधान में कैम्प के पांचवें दिवस 497 रजिस्ट्रेशन हुए।
पब्लिक इण्टर कालेज में आज वार्ड 05, 12, 17 और 25 से विभिन्न समस्याओं को लेकर आमजनमानस नें वृद्धावस्था के54 रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें 37 लोगों की पेंशन रुकी हुई थी 17नये रजिस्ट्रेशन किए गए,राशनकार्ड के 218 लोगों ने कैम्प में पंजीकरण कराया जिसमें 170 कार्डधारक थें जिनको यूनिट बढवानी थी शेष 48 नये कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन हुए ,विद्युत विभाग के 08 पंजीकरण हुए 03 स्मार्ट मीटर की रीडिंग के रजिस्ट्रेशन थे तथा 05 बिल बढोत्तरी के लिए पंजीकरण हुए,दिव्यांग पेंशन के 04,विधवा पेंशन के 17 पंजीकरण हुए। नगर पालिका परिषद से सम्बंधित 68 पंजीकरण हुए जो जन्मप्रमाण के थे ।साथ ही नये मतदाता बनने के भी 123 फार्म वितरित किए गए।
नगर पालिका आपके द्वार अभियान में उपस्थित आमजन को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि," *गोला की देवतुल्य जनता के लिए मै सदैव तत्पर रहूँगा तथा पेंशन की समस्या का निस्तारण यथा शीघ्र किया जाएगा।
सभासद रज्जन खान ने कहा," चेयरमैन साहब के कैम्प लगाने से जनता का समय और पैसा दोनों की बचत होती है।
पंजाबी कालोनी निवासी सुधीर कोहली ने कहा," राशनकार्ड और पेंशन पार्दर्शिता के साथ जरुरतमंदो को अवश्य मिलना चाहिए।
13 जनवरी को फूलबाबा आश्रम में प्रात: 10 बजे से 04 बजे तक कैम्प रहेगा।
इस अवसर पर सभासद हरिओम वर्मा, रज्जन खान ,कफील अहमद, आनंद सोनी,धर्मेन्द्र तिवारी, सुफियान खान ,भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा,नगर महामंत्री राजेश राठौर,अशोक सक्सेना, नगर पालिका से लेखाकार मोहित अवस्थी, जेई अनिल कुमार यादव, जेई आदर्श मिश्रा, श्रवण कुमार मिश्रा, अंकित गुप्ता,अशोक मिश्रा,विजय कुमार, प्रदीप कुमार,अनुज अवस्थी,विमलेश वर्मा,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से विकास वर्मा,जिला समाज कल्याण विभाग भूपराम राणा,खाद्य एवं रसद विभाग से अजय कुमार,प्रोवेशन कार्यालय लखीमपुर से रामकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments