संपूर्ण सृष्टि की जानकारी केवल परमात्मा को - महात्मा दुर्गेश आनंद जी
लखीमपुर खीरी Jan 12, 2026 at 05:05 PM , 168खजुरिया घाट/लखीमपुर। संपूर्ण सृष्टि परमपिता परमेश्वर द्वारा रची गई है इसलिए संपूर्ण सृष्टि की रहस्यात्मक जानकारी भी परमात्मा को ही है बिना उनसे मिले कोई भी व्यक्ति सृष्टि के विषय में कोई जानकारी प्राप्त नहीं कर सकता। स्वामी सदानंद जी परमहंस के खजुरिया घाट आश्रम पर महात्मा दुर्गेश आनंद जी ने साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम के दौरान उक्त उद्गार व्यक्त किए। सत्संग करते हुए उन्होंने आगे कहा की इस सृष्टि रचना के अंतर्गत ऐसा कुछ भी नहीं है जो परमात्मा परमेश्वर द्वारा उत्पन्न न किया गया हो और उनके ही द्वारा संचालित व नियंत्रित न हो साथ ही ऐसा कुछ भी कोई भी नहीं है जो उनके रचना से बाहर का हो। इसलिए ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने रचनाकार द्वारा संचालित किसी भी विषय वस्तु या सत्ता शक्ति का रहस्य बिना रचनाकार अर्थात परमात्मा परमेश्वर या श्री भगवान जी से मिले बिना ही जान ले, हां बिना मिले केवल उस सत्ता शक्ति को या वस्तु को देखा जा सकता है लेकिन लगातार संचालित हो रहे उस वस्तु या सत्ता शक्ति के उस संचालन रहस्य की जानकारी प्राप्त करने के लिए सृष्टि के रचनाकार संचालक से मिलना आवश्यक होता है।
रहस्यात्मक जानकारी के लिए श्री भगवान परमात्मा परमेश्वर को ही समर्पित शरणागत होकर उन्हें हर प्रकार से प्रसन्न कर प्राप्त की जा सकती है परंतु परमपिता परमेश्वर ब्रह्मांड से परे परमधाम के वासी है ऐसे में उनसे मिलना और उनको समर्पित शरणागत होना तभी संभव है जब वह स्वयं इस धरा धाम पर उपस्थित हों अर्थात अवतार लेकर लीला कार्य कर रहे हों।






_page-0001.jpg)
























Comments