सड़क सुरक्षा माह* *नो हेलमेट नो फ्यूल के तहत 45 के चालान
लखीमपुर खीरी Jan 12, 2026 at 03:50 PM , 176पीटीओ ने किया कई पेट्रोल पंपों का निरीक्षण मचा हड़कंप
*ए0आर0टी0ओ0 के कड़े निर्देश कि बिना हेलमेट पेट्रोल की बिक्री न की जाए*
लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा माह के ग्यारहवें दिन सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को ध्यान रखते हुए परिवहन विभाग लखीमपुर खीरी द्वारा शासन के आदेश के अनुपालन मे *"नो हेलमेट नो फ्यूल"* अभियान चलाते हुए 45 वाहनों के चालान काटे गए है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश की जनता को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत करते हुए दुर्घटनाओं में कमी एवं मृत्युदर को निम्नस्तर पर लाना है जिस हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए यह निर्देश निर्गत किए गए है कि कोई भी पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट के पेट्रोल आदि का वितरण नहीं करेगा। उक्त आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा पूर्व में ही आदेश निर्गत किए जा चुके है। उक्त आदेश के अनुपालन में ही पीटीओ डॉ कौशलेंद्र द्वारा अभियान चलाकर जनपद के अलग अलग पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर बिना हेलमेट पेट्रोल खरीद रहे लोगों को जागरूक करते हुए उनके चालान काटे गए तथा पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि बिना हेलमेट पेट्रोल की बिक्री न करे।
ए0आर0टी0ओ0 श्री शांति भूषण पाण्डेय ने कहा कि यह अभियान अब लगातार जारी रहेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments