विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न
लखीमपुर खीरी Jan 12, 2026 at 03:57 PM , 213(हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। रविवार को सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में मोहम्मदी खण्ड मुड़ा ग़ालिब के हिम्मतपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पूज्य संत श्रीनिवास जी के द्वारा हुई और कार्यक्रम का संचालन धर्म जागरण प्रमुख विजय जी ने किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खण्ड प्रचारक विनोद जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा देश बहुत प्राचीन राष्ट्र है , और सिर्फ प्राचीन ही नहीं दुनिया का सबसे शक्तिशाली और आध्यात्मिक देश है। हमारी संस्कृति, विशेषकर भारतीय संस्कृति, विश्व की प्राचीनतम और समृद्ध संस्कृतियों में से एक है, जो अपनी विविधता, सहिष्णुता, आध्यात्मिकता और वसुधैव कुटुम्बकम् (पूरी दुनिया एक परिवार है) के भाव के लिए जानी जाती है, जिसमें भाषाएँ, धर्म, कला, भोजन, रीति-रिवाज और गहरे दर्शन का संगम है, जो हमें विरासत और मूल्यों से जोड़ता है इस सम्मेलन के माध्यम से हिंदू धर्मसंस्कृति एवं समाज के पोषक विषयो को पुनः स्थापित करना हमारे मंदिरों जन जागृति केंद्र बने यह प्रयास करना है जातिगत भेदभाव और छुआछूत जैसी समस्याओं को दूर करना। हमारी भाषा भूसा ,भोजन ,भ्रमण श्री भवन अपने है उन्होंने विस्तार से पंच परिवर्तन के बारे में बताया जिसमें कुटुंब प्रबोधन , सामाजिक समरसता, स्व का जागरण नागरिक कर्तव्य पर प्रकाश डाला। मातृ शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रीमती श्रीदेवी जी ने किया सिख समाज का प्रतिनिधित्व सरदार ज्ञानी जी ने किया और मंचस्थ अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया भारत माता के आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम व्यवस्था में ग्राम प्रधान कामेश्वर सिंह प्रमोद कुमार मिश्रा ,कमल सिंह अनूप सिंह दिव्यास वीरेंद्र , सुनील सिंह प्रेमपाल जी और राजापुर खण्ड कार्यवाह पवन जी और सह खण्ड कार्यवाह धर्मेंद्र जी और आकाश मिश्रा और अभाविप के नगर मंत्री प्रद्युमन सिंह, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments