*नगर पालिका परिषद गोला के विकास एवं स्वच्छता कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयी नई जेसीबी मशीन*
लखीमपुर खीरी Jan 11, 2026 at 06:40 PM , 183गोलागोकर्णनाथ।नगर पालिका परिषद गोला में 15 वें वित्त योजना से एक जेसीबी कम्पनी का बैकहो लोडर खरीदा गया। नये वाहन का नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने विधिवत पूजन कर जेसीबी ड्राइवर नवनीत कश्यप को चाभी दी। पं०दिवाकर मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि," *बड़े नालों की सफाई,कूड़ा निस्तारण केन्द्र पर कूड़े को व्यवस्थित करने, गन्दे प्लाट की सफाई की जाएगी।इस जेसीबी के आने से कम समय में अधिक काम होगा।*
*भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा ने कहा कि पालिका क्षेत्र में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है,और जेसीबी के शामिल होने से सफाईकर्मियों का कार्यभार कम होगा और शहर अधिक स्वच्छ रह सकेगा।*
सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप वर्मा ने बताया कि," *स्काट कम्पनी का एक बैकहो लोडर, कुबोटा कम्पनी का मिनी पोकलेन,स्किट लोडर ,एक लोडर से अभी तक सफाईकार्य हो रहा था ।इसमें नयी टेक्नोलॉजी के साथ अधिक पावरफुल है।*
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, लेखाकार मोहित अवस्थी, वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव, जेई जलकर आदर्श मिश्रा, जेई सिविल अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे






_page-0001.jpg)
























Comments