26 साल से जल रही अखण्ड आस्था की ज्योति, अखण्ड ज्योति के 26वें जन्मोत्सव पर झूमे भक्त,लगे जयकारे

लखीमपुर खीरी , 189

लखीमपुर-खीरी।कहां जाता है कि कोई दीपक लगातार 24 वर्षों तक अखण्ड जलता रहे तो वह स्वत: ही सिद्ध हो जाता है और ऐसे सिद्ध दीपक के दर्शन मात्र से ही अनेक इच्छाएं पूर्ण हो जाती है, जन्म-जन्मांतरों के अनेकानेक पापों का नाश हो जाता है एक ऐसा ही सिद्ध अखण्ड दीपक जनपद लखीमपुर-खीरी के प्राचीन तीर्थ स्थल देवकली के आश्रम में है जो पिछले 26 सालों से अखण्ड गाय के घी से जल रहा है कहा जाता है कि इस अखण्ड दीपक के सामने केवल एक मिनट खड़े रहकर जो भी कामना की जाती है वह पूर्ण होकर ही रहती है इस अखण्ड दीप के निकट श्री संत श्री भवानी प्रसाद उपाध्याय (नेपाली बाबा) का एक मनमोहन प्रतिमा भी स्थापित है हालांकि इस अखण्ड ज्योति के ब्रह्म मुहूर्त में, दोपहर एवं संध्या कालीन तीनों समय जप, ध्यान, साधना नियमित रूप से सम्पन्न होती है सर्व मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाले इस अखण्ड ज्योति के दर्शन के लिए सैकड़ों लोग दूर-दूर से प्रतिदिन आते हैं और दिव्यता का अनुभव करते हैं 
इसी क्रम में आज दिनांक 11 जनवरी 2026 को अखण्ड ज्योति का 26वां जन्मोत्सव महन्त प्रमोद जी महाराज के मार्गदर्शन में गुरुकुल के वटुक ब्रह्मचारियों,आश्रमवासियों, आचार्य सुधीर मिश्रा, आचार्य सत्यम मिश्रा, आचार्य अनिल शुक्ला, आचार्य प्रमोद अवस्थी,रमित मिश्रा श्रद्धालुओं ने बड़ी धूमधाम से पूजन, अर्चन,हवनादि कर मनाया गया। जिसमें प्रमुख रूप से अतुल गुप्ता, उमाशंकर महेंद्र,अशोक अवस्थी, त्रिभुवन लाल दीक्षित श्रीमती सुमन वर्मा,रानी चौधरी, सुशील कुमार शुक्ला,इन्दु मोहन मिश्रा,राम प्रकाश गुप्ता, राजेन्द्र वर्मा,राम जी पुरी,सुरेशचन्द्र गुप्ता,रजत श्रीवास्तव आदि श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन हवनादि कर प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Comments

Back to Top