7 वाहन जब्त ओवरलोड गन्ना वाहनों पर कार्रवाई, 40 चालान परिवहन विभाग ने की कार्रवाई
लखीमपुर खीरी Jan 09, 2026 at 06:50 PM , 127(सुनील शर्मा)
लखीमपुर-खीरी ।परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा माह के तहत प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को ओवरलोड और ओवरहाइट गन्ना वाहनों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई, जिसमें 7 वाहनों को जब्त किया गया और 40 के चालान काटे गए।यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा माह के दूसरे सप्ताह (8 से 14 जनवरी 2026) के तहत बेलराया, सिंगाही और निघासन क्षेत्रों में की गई। 9 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार समय करीब शाम के 4:00 एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने बताया कि पुलिस विभाग के साथ मिलकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जब्त किए गए 7 वाहनों में से 3 ट्रक गन्ना परिवहन में लगे थे।
जांच के दौरान जब्त किए गए वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र और परमिट फेल पाए गए। इसके अतिरिक्त, कुल 40 वाहनों के चालान किए गए।एआरटीओ पांडे ने चीनी मिल प्रबंधन और वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गन्ना लदे वाहनों की कुल ऊंचाई 13.2 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित मानक से अधिक ऊंचे पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
शांति भूषण पांडे ने बताया कि ओवरलोड और ओवरहाइट वाहन न केवल सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, बल्कि आम नागरिकों की जान के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ओवरलोड और ओवरहाइट की प्रवृत्ति बंद नहीं हुई, तो आगे और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।प्रवर्तन अभियान के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग न करने, गलत दिशा में वाहन चलाने और बिना दस्तावेज वाहन संचालन जैसे अन्य यातायात उल्लंघनों पर भी कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।































Comments