लेखपाल संघ धौरहरा का चुनाव सम्पन्न,शशांक शेखर शुक्ला अध्यक्ष व योगेश भार्गव बने मंत्री

लखीमपुर खीरी , 105

धौरहरा खीरी।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा तहसील इकाई धौरहरा का दो वर्षीय चुनाव शुक्रवार को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें मंत्री पद पर हुए मतदान के बाद योगेश भार्गव को चुना गया।
प्राप्त विवरण के अनुसार शुक्रवार को तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील इकाई का निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया जिसमें मंत्री पद के चुनाव में पूर्व मंत्री अंबरीष वर्मा व योगेश भार्गव के बीच हुए मुकाबले में कुल 57 मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर योगेश भार्गव को 37 मत व अंबरीष वर्मा को 19 मत प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी के रुप में मनोज कुमार शुक्ला तहसील अध्यक्ष पलिया व श्याम नंदन मिश्रा जिला उपाध्यक्ष चुनाव पर्यवेक्षक के देखरेख में शान्ति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

कार्यकारिणी के मुताबिक तहसील अध्यक्ष के पद पर लगातार चौथी बार शशांक शेखर शुक्ला अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन मौर्या,कनिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश वर्मा,मंत्री योगेश भार्गव,उप मंत्री आदित्य अवस्थी, कोषाध्यक्ष अमित मौर्या व आडीटर जेपी गुप्ता चुने गये।

Related Articles

Comments

Back to Top