मौत का कुआं ब्रेक डांस वह झूले धूम मचा रहे मेले में
लखीमपुर खीरी Jan 08, 2026 at 06:35 PM , 178धौरहरा खीरी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुदरिया में वार्षिक मेले का विधिवत शुभारंभ बीती 5 जनवरी को हुआ था जिसकी लिखित अनुमति वर्तमान सक्षम अधिकारियों ने मेला कमेटी को दी लेकिन इसी बीच बिना अनुमति के मेला परिसर में मौत का कुआं, ब्रेक डांस,बडी नाव व ऊंची हाइट का झूला भी मेले में धूम मचा रहें हैं। जिसकी किसी सक्षम अधिकारी द्वारा अनुमति मेला कमेटी के पास नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुदरिया में वार्षिक मेले का आयोजन प्रतिवर्ष जनवरी माह में 15 दिनों के लिए होता रहा है। मेले का अयोजन कराने के लिए रजिस्टर्ड कमेटी भी मौजूद हैं मेले में ग्रामीण परिवेश से जुड़े संसाधनो के साथ गर्म कपड़े व खाने पीने के स्टाल परिसर में प्रतिवर्ष लगते हैं।जिसकी लिखित अनुमति पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार प्रतिवर्ष देते है।मेला कमेटी द्वारा 1 जनवरी 26 को नीव पूजन किया गया मेले का विधिवत शुभारंभ 5 जनवरी से शुरू कराया गया। बताया जाता है कि मेला परिसर में बिना सरकारी फरमान के मौत का कुआं, ब्रेक डांस, बड़ी नाव व ऊंची हाइट का झूला बेहद रोमांचक दिख रहा।और इन जगहों पर नव युवकों की भारी भीड़ उमड़ रही। उपरोक्त संसाधनों से अगर किसी प्रकार की घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। कोतवाल धौरहरा रविन्द्र सोनकर ने बताया कि अनुमति नहीं है आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।































Comments