सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत जेसीआई ने की सक्रिय सहभागिता
लखीमपुर खीरी Jan 08, 2026 at 06:22 PM , 142(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत परिवहन विभाग के नेतृत्व में आयोजित कार बाइक रैली में जेसीआई लखीमपुर ने सक्रिय सहभागिता कर उपविजेता पुरस्कार अर्जित किया।परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार-बाइक रैली में जेसीआई लखीमपुर ने सक्रिय सहभागिता करके उपविजेता पुरस्कार अर्जित किया। उक्त रैली सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत हो रहे विविध कार्यक्रमों की श्रंखला में आयोजित की गई थी जिसमें प्रशासन के साथ अनेक सामाजिक संगठनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संस्थाध्यक्ष सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में संस्था सदस्यों ने बढ़-चढ़कर इस रैली में सहभागिता की। रैली में मुख्य रूप से सचिन अग्रवाल के साथ पूर्वाध्यक्ष विशाल सेठ, राममोहन गुप्ता, आर्येन्द्र पाल सिंह ने संयोजन में मुख्य भूमिका निभाई और इसी क्रम में संस्था के कर्मठ सदस्यों विश्वास सेठ, कुशाग्र अग्रवाल, राहुल माथुर व शुभम अग्रवाल ने अपने वाहनों के साथ सहभागिता की।































Comments