पर्यावरण मित्र समूह ने हरियाली मित्र सम्मान अभियान के तहत किया सम्मानित

लखीमपुर खीरी , 191

लखीमपुर खीरी।पर्यावरण मित्र समूह अपने हरियाली मित्र सम्मान अभियान के अंतर्गत अरुण कुमार मौर्य एवं कालिंदी मौर्य को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।"घरों की छत, आंगन, किचेन गार्डन या फिर लॉन को हरा भरा बनाने वाले पर्यावरण प्रेमी परिवारों को सम्मानित करने के प्रेरक अभियान की श्रंखला के अंतर्गत पर्यावरण मित्र समूह द्वारा पंजाबी कालोनी निवासी अरुण कुमार मौर्य को सम्मानित किया गया। अरुण मौर्य और उनके परिजनों ने अपने घर को छोटे किन्तु सुंदर लॉन, छत को सब्जी एवं फूल वाले पौधों से एवं किचेन गार्डन को भी बख़ूबी हरा भरा स्वरूप दे रखा है।इस अवसर पर पर्यावरण मित्र समूह के संयोजक विशाल सेठ, मीडिया प्रभारी राम मोहन गुप्त, प्रबंधन प्रमुख मयूरी नागर, कोर कमेटी सदस्य रश्मि महेंद्रा, कुमकुम गुप्ता एवं संजय गुप्ता सहित अक्षत मौर्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top