लखीमपुर सदर तहसील परिसर में खुलेआम दबंगई का खेल!
लखीमपुर खीरी Jan 07, 2026 at 05:50 PM , 115लखीमपुर खीरी
लखीमपुर सदर तहसील परिसर में खुलेआम दबंगई का खेल!
महज 5 मिनट के लिए वाहन खड़ा करना पड़ा भारी स्टैंड के तथाकथित रखवालों ने बीएलओ से की अभद्रता और गाली-गलौज।
सरकारी दस्तावेज जमा करने आए बीएलओ द्वारा मोटरसाइकिल स्टैंड पर खड़ी करने पर स्टैंड संचालकों ने बद्दी-बद्दी गालियों से नवाज़ा, विरोध करने पर मारपीट की धमकी तक दी।
बीएलओ द्वारा अपना परिचय देने पर दबंगों का जवाब
“एसडीएम-तहसीलदार से शिकायत कर दो, स्टैंड कैंसिल करा दो, लेकिन यहां बाइक नहीं खड़ी करने देंगे।”
सूत्रों के मुताबिक सदर तहसील स्टैंड पर 5–6 लोगों का संगठित गैंग सक्रिय, आम जनता व सरकारी कर्मचारियों पर आए दिन दबाव और अभद्रता के आरोप।
घटना से आहत बीएलओ ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देने की तैयारी की, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।































Comments