*श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को रुमाला भेंट कर व्यापारियों व नगर वासियों एवं क्षेत्र वासियों के सुख और समृद्धि के लिए करवाई अरदास।*

लखीमपुर खीरी , 170

लखीमपुर खीरी।नगर व्यापार मंडल पलिया के प्रतिनिधि मंडल द्वारा श्री गुरु सिंह सभा पलिया में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे गुरमत समागम में पहुंचकर शीश नवाया और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को रूमाला भेंट किया साथ ही ग्रंथी साहब जी को स्वरूपा भेंट कर व्यापारियों के व्यापार एवं नगर वासियों एवं क्षेत्र वासियों की सुख और समृद्धि के लिए अरदास करवाई। गुरमत समागम में पहुंचे सभी साथियों को गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष रेशम सिंह जी द्वारा स्वरूपा भेंट किया गया।
जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता महामंत्री जसवीर फ्लोरा कोषाध्यक्ष श्यामानंद उपाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कृष्णा सिंघल उपाध्यक्ष देवेंद्र अरोड़ा, कमलजीत सिंह, फिरोज खान,अब्बास अली,हरविंदर सिंह सोढ़ी, गुरविंदर सिंह बलिया,मनीष अरोड़ा उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top