स्पोर्ट्स ऑफ मार्शल आर्ट्स के तत्वाधान में आयोजित किया गया ओपन मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप
लखीमपुर खीरी Jan 07, 2026 at 05:30 PM , 140लखीमपुर खीरी।उत्तर प्रदेश भारत की ओर से शाओलिन स्पोर्ट्स ऑफ मार्शल आर्ट्स के तत्वाधान में 24 सदस्यों की कराटे वूशु टीम नेपाल में होने वाली फर्स्ट इंडो नेपाल टोंग इल मो दो ओपन मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप 2026 जो नेपाल के स्पोर्ट्स कौंसिल हॉल धनगढ़ी कैलाली नेपाल में 03 जनवरी 2026 से 05 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया था भारत यूपी से लखीमपुर गोरखपुर देवरिया लखनऊ से 40 खिलाड़ी व 05 ऑफिशल प्रतिभाग़ करने गए थे नेपाल में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर चुंग सिक यॉन्ग वर्ल्ड टोंग इल मो दो संघ के चेयरमैन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नेपाल के मेघराज खड़का मंत्री समाज कल्याण विभाग व सामाजिक न्याय और अधिकारिकता मंत्रालय अतिथि के रूप में खडक सिंह नागरी अध्यक्ष नेपाल राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल परिषद तथा मास्टर तेज बहादुर सिंह टोंग इल मो दो संघ के उपाध्यक्ष कोच दिल आइजक चौधरी विशाल चौधरी व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।वही इंडिया से इंडिया चीफ के रूप में जितेंद्र कुमार लखीमपुर टीम कोच आलोक मिश्रा गोरखपुर प्रमोद तिवारी ऑफिशियल लखनऊ नित्यानंद गुप्ता ऑफिशियल लखनऊ विवेक जायसवाल टीम मैनेजर लखीमपुर सौरव राज टीम कोच लखीमपुर वी आयुष यादव ऑफिशियल लखनऊ मौजूद रहे।फर्स्ट इंडो नेपाल चैंपियनशिप में जीतने वाले खिलाड़ियों में लखीमपुर उत्तर प्रदेश भारत से गए बालकों में सीनियर वर्ग में विवेक जायसवाल भजन 60 से 64.9 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक सौरभ राज भजन 80 प्लस हैवीवेट भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया l उसी स्तर पर जूनियर बालक वर्ग में कनिष्क सिंह भजन 25 से 29.9 किलो भार वर्ग में सिल्वर पदक मोहम्मद आमिर भजन 30 से 34.9 किलो भार वर्ग में सिल्वर पदक विपिन वजन 35 से 39.9 किलो भार वर्ग में सिल्वर पदक सीनियर बालक वर्ग के तोषक अंश वजन 65 से 69.9 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर पदक अनादि मेहरोत्रा भजन 70 प्लस ओवरवेट भार वर्ग में सिल्वर पदक प्राप्त हुआ l इसी श्रृंखला में सब जूनियर बालक वर्ग के शिवांश हिंगे वजन 20 से 24.9 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक अभिराज वर्मा वजन 25 से 29.9 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक विजेता भव्य वर्मा वजन 30 से 34.9 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक विजेता अजय कुमार वजन 35 से 39.9 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक विजेता दक्ष रस्तोगी वजन 40 से 44.9 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक सार्थक पटेल वजन 40 से 44.9 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक सीनियर बालक वर्ग में इंद्रेश चौहान वजन 45 से 49.9 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्रखर यश वजन 55 से 59.9 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक विजेता घोषित किए गए l वहीं बालिका वर्ग की श्रृंखला में सब जूनियर बालिका वर्ग में कृतिका विश्व ब्राह्मण ने 30 से 34.9 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर पदक सीनियर बालिका वर्ग में उन्नति श्रीवास्तव ने वजन 50 से 54.9 किलो भार वर्ग में सिल्वर पदक माही वर्मा भजन 55 से 59.9 किलो भार वर्ग में सिल्वर पदक विजेता रही l सब जूनियर बालिका वर्ग में तीव्रिका श्रीवास्तव भजन 30 से 34.9 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक विजेता और सीनियर बालिका वर्ग में भूमि मिश्रा वजन 45 से 49.9 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक विजेता रही l भारत देश से गए विभिन्न जिलों व राज्यों से गए 45 टीम खिलाड़ी ऑफिशियल में टोटल भारत की झोली में 07 स्वर्ण पदक 11 सिल्वर पदक व 13 कांस्य पदक प्राप्त हुआ।जीत कर लौटने पर लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर 24 सदस्यों की टीम को ढोल ताशा बजवाकर व मिठाई खिलाकर सभी के अभिभावकों गण माला पहनाई और आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं दी। हम सभी खिलाड़ियों को इसी श्रृंखला में दिनांक 7 जनवरी 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर में श्रीमती सुजीता कुमारी सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश तथा लव कुश कुमार भार्गव जिला प्रोबेशन बाल संरक्षण अधिकारी लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश ने सभी बच्चों व इंडिया चीफ को फूल माला व मेडल पहनाकर सम्मानित किया।































Comments