शोभा यात्रा व नगर कीर्तन का हुआ आयोजन
लखीमपुर खीरी Jan 07, 2026 at 05:25 PM , 163निघासन खीरी। मानवता, साहस और त्याग के प्रतीक दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के पावन प्रकाशोत्सव के अवसर पर निघासन नगर पंचायत क्षेत्र में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से हुई। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाला गया।
शोभायात्रा का नगर में जगह–जगह श्रद्धा और उत्साह के साथ फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी को आकर्षक रूप से फूलों से सजाया गया था,
जबकि पालकी के आगे चल रहे पंच प्यारे श्रद्धालुओं के आस्था और आकर्षण का केंद्र बने रहे।
नगर कीर्तन के दौरान
सैकड़ों की संख्या में
महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु
मार्ग पर झाड़ू लगाकर
सेवा भाव से शामिल हुए।
शोभायात्रा में गुरु जी की महिमा का गुणगान करते हुए भारी संख्या में संगत शामिल रही।वहीं गतका पार्टी द्वारा दिखाए गए हैरतअंगेज करतबों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नगर कीर्तन के दौरान
गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया,जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। पूरा नगर *“जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल”*
के जयकारों से गूंज उठा
और माहौल पूरी तरह
धार्मिक आस्था और उल्लास से सराबोर नजर आया।































Comments