नगर पालिका आपके द्वार अभियान का नीलकंठ मैदान से शुभारंभ

लखीमपुर खीरी , 185

उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर की कैम्प की शुरुआत 

(हरिशंकर मिश्र)


गोला/लखीमपुर खीरी। मंगलवार 06 जनवरी मो० तीर्थ स्थित नीलकण्ठ मैदान में आम जनमानस की समस्याओं के निराकरण के लिए नगर पालिका परिषद गोला के तत्वावधान में कैम्प का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम गोला प्रतीक्षा त्रिपाठी,तहसीलदार भीमचन्द एवं पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने फीता काटकर किया।
नगर पालिका आपके द्वार अभियान में उपस्थित आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि," नगर की सम्मानित जनमानस को दफ्तरों के चक्कर नही लगाने पडे इसके लिए नगर पालिका आपके द्वार अभियान चलाया गया है।हम सभी वार्डो में जाएंगे और नि:शुल्क राशनकार्ड, पेंशन, विद्युत विभाग और नगर पालिका की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
एस डी एम प्रतीक्ष त्रिपाठी ने कहा," पालिकाध्यक्ष के इस अभियान से सभी विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा समस्याएं सुनकर उसका निराकरण करेंगे।
नगर पालिका आपके द्वार अभियानका कैम्प वार्ड 06,19व 10 तीनों वार्डों से विद्युत विभाग की 06, वृद्धावस्था पेंशन की 41,दिव्यांग जनों की 03, विधवा पेंशन की 03 ,राशनकार्ड की 163 प्रार्थना पत्र आए।
07 जनवरी को कुम्हारन टोला स्थित गौशाला में प्रात: 10 बजे से 04 बजे तक कैम्प रहेगा।
इस अवसर पर सभासद राजेश अवस्थी, हर्ष अवस्थी, आनंद किशोर गिरि भोली,जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा विनोद स्वर्णकार,लेखाकार मोहित अवस्थी,एस आई संदीप वर्मा, वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव, जेई सिविल अनिल कुमार यादव,जेई जलकर आदर्श मिश्रा,विद्युत विभाग से जेई धर्मेन्द्र चौधरी, टीजी टू मनीष सिंह, जितेन्द्र सिंह, खाद्य एवं रसद विभाग ऋषभ श्रीवास्तव अजय,दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग अजय कुमार पर्वेक्षक, एकता सिंह कार्यालय सहायक ,नगर पालिका से श्रवण कुमार मिश्रा, ऋषि कुमार, करुणाकान्त ,आशोक कुमार मिश्रा, विमलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top