उत्तर प्रदेश में 20 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई एडीजी–आईजी के बदले कार्यक्षेत्र
लखनऊ Jan 07, 2026 at 05:42 PM , 112लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। तबादलों के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची के अनुसार राम कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) लॉजिस्टिक्स नियुक्त किया गया है। राजकुमार को एडीजी मानवाधिकार, जबकि ज्योति नारायण को एडीजी प्रयागराज जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव गुप्ता को एडीजी पुलिस मुख्यालय तथा प्रशांत कुमार को एडीजी प्रशासन बनाया गया है। तरुण गाबा को एडीजी सुरक्षा, लखनऊ नियुक्त किया गया है, वहीं आशुतोष कुमार को एडीजी पुलिस भर्ती बोर्ड की कमान सौंपी गई है। अपर्णा कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त, लखनऊ बनाया गया है। आईजी स्तर पर राजेश मोदक को आईजी स्थापना, उत्तर प्रदेश तथा आर.के. भारद्वाज को आईजी रेलवे, लखनऊ बनाया गया है। किरण एस को आईजी लखनऊ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। आनंद कुलकर्णी को आईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन तथा अमित वर्मा को आईजी आर्थिक अपराध शाखा (EOW), लखनऊ नियुक्त किया गया है। अखिलेश कुमार निगम को आईजी सीआईडी, लखनऊ तथा एन. कोलांची को आईजी रेलवे, प्रयागराज बनाया गया है। राजीव मल्होत्रा को आईजी यूपीएसआईएफएस (UPSIFS) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डीआईजी स्तर पर रोहन पी. कनय को डीआईजी विशेष जांच, मोहम्मद इमरान को डीआईजी भवन एवं कल्याण तथा संतोष कुमार मिश्रा को डीआईजी पीटीएस जालौन नियुक्त किया गया है। वहीं विजय ढुल को अपर पुलिस आयुक्त, प्रयागराज बनाया गया है। इन तबादलों को पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।































Comments