कोटवा गांव के खेत मे लगा समरसेविल पंप खोल ले गये चोर।

लखीमपुर खीरी , 102

गोला गोकर्णनाथ खीरी, थाना नीमगांव की पुलिस चौकी सिकन्द्राबाद क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी उमाकान्त मिश्र पुत्र शिवराम मिश्र का हज्जनपुर रोड पर सिंचाई के लिए खेत मे लगा समरसेविल पंप को बीती सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने बोरिंग से निकालकर चोरी कर लिया है।
समरसेविल पंप चोरी की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई जब खेतों की ओर गए उमाकांत ने बोरिंग के पास समरसेविल में पड़ी पाइपों व तार को खेत में पड़ा देखा। मौके पर ही 112 पुलिस को फोन कर जानकारी दी ,साथ ही थाना नीमगांव में तहरीर दी है।

 प्रबीर कुमार गौतम
थानाध्यक्ष नीमगांव, ने बताया कि
तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर अतिशीघ्र चोरों को पकड़ा जाएगा,मौके पर चौकी इंचार्ज सिकंदराबाद को जांच के लिये भेजा गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top