कपरहा गांव में निर्वाचन नामावली का प्रकाशन किया गया।
लखीमपुर खीरी Jan 06, 2026 at 06:06 PM , 160गोला गोकर्णनाथ खीरी। विगत एक माह चली एसआईआर(Sir) प्रक्रिया के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर अंतिम सूची के प्रकाशन के क्रम में 139 गोला विधानसभा क्षेत्र के गांव कपरहा में निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन मंगलवार सुबह 10 बजे से प्राथमिक विद्यालय कपरहा में किया गया। कपरहा गांव के भाग संख्या 335 में कुल मतदाताओं 759 में 408 पुरूष व 351 महिलाएं व भाग संख्या 336 में कुल मतदाताओं 642 में 368 पुरूष व 274 महिलाएं हैं। बूथ स्थल पर बीएलओ प्रदीप कुमार व शमा परवीन ने आये ग्रामीणों को लिस्ट दिखाया।































Comments