कृषि गोष्ठि व किसान मेला कार्यक्रम सम्पन्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा रही मौजूद
लखीमपुर खीरी Jan 06, 2026 at 05:59 PM , 147मैगलगंज खीरी। विकासखंड पसगवां में आयोजित किसान प्रदर्शनी व किसान गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा मौजूद रही। विकासखंड परिसर में कृषि विभाग के द्वारा तमाम प्रदर्शनी लगाई गई थी।
ब्लॉक सभागार में आयोजित रवि गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा ने किसानों को जागरुक करते हुए कहा कि किसानों को इस तरीके के मेलों से नई-नई जानकारियां मिलती है। किसान कृषि को वैज्ञानिक रूप से करके विभिन्न तरीके से अपनी आर्थिक बढ़ोत्तरी कर सकते है। क्षेत्र के ही एक किसान ने 125 क्विंटल से अधिक की प्रति बीघा गन्ना पैदावार की है। साथ ही साथ क्षेत्र के किसान ड्रैगन फ्रूट जैसे फलों को भी अपने क्षेत्र में उगा रहे है। हमारी सरकार किसानों के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रही है जिसका किसान लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्येक किसानों को ₹6000 प्रति वर्ष सरकार की तरफ से दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद उपकृषि निदेशक गिरीश चंद्र के द्वारा भी किसानों को संबोधित किया गया। भाजपा नेता अनिमेष पटेल व खंड विकास अधिकारी पसगवां ने भी किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गन्ना चेयरमैन अखिलेश त्रिवेदी, खंड विकास अधिकारी मोहित कौशिक, जेष्ठ गन्ना निरीक्षक अविनाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष पवन मिश्रा, गन्ना डायरेक्टर व मंडल मंत्री अनिल राठौर, शिवम मिश्रा, आदेश वर्मा, प्रधान वीरपाल कुशवाहा, प्रधान प्रतिनिधि सुवंशिक विश्वकर्मा, अमित राठौर,बृजेश कुमार सिंह, कृषि विभाग से जगतप्रकाश व एडीओ पंचायत कृषि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।































Comments