श्रेष्ठा परीक्षा में आस्था की शानदार सफलता, ऑल इंडिया 30वीं रैंक से जिले का नाम रोशन
लखीमपुर खीरी Jan 05, 2026 at 09:11 PM , 224लखीमपुर।
लखीमपुर खीरी जनपद के सदर ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (यू.पी.एस.) रुकनापुर की छात्रा आस्था ने भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित श्रेष्ठा (SHRESHTA) प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 30वीं रैंक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद आस्था को देश के चयनित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक निःशुल्क शिक्षा, आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
आस्था की इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय उनकी निरंतर मेहनत, लगन और विद्यालय के शिक्षकों अंजनी कुमार तथा उत्तम पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन को दिया जा रहा है। उनकी सफलता से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।































Comments